National

सपा ने दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाईदूज की बधाई दी

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज पर्व पर उत्तर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

अखिलेश ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, ये सभी पर्व हर घर में सुखद, स्वस्थ जीवन तथा हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मनाए जाते हैं। इस पर्व को सादगी और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। अंधविश्वास का अंधेरा दूर होना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें और रागद्वेष से बचें।

नरेश उत्तम पटेल ने बधाई देते हुए कहा, जैसे प्रकाश अंधकार को मिटा देता है, वैसे ही अन्याय और अनीति की ताकतों को सामाजिक न्याय और समता-संघर्ष की ताकतों से पराजित होना पड़ेगा। समाज के कमजोर व्यक्ति के मान-सम्मान की सुरक्षा और परिवार में प्रेम-सौहार्द का भी ये पर्व संदेश देते हैं। हमें अच्छाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा।

=>
=>
loading...