Regional

मुंबई पुलिस के नए प्रमुख बने दत्तात्रेय पदसलगिकर

mumbai-police-story_647_012916080005मुंबई| महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को मुंबई के नए पुलिस प्रमुख का नाम घोषित किया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्रेय पदसलगिकर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के. पी. बख्शी ने मीडिया को बताया कि पदसलगिकर, अहमद जावेद का स्थान लेंगे, जिन्हें सऊदी अरब में भारत के अगले राजदूत का पद सौंपा गया है। जावेद ने हालांकि शनिवार को प्रभार त्याग दिया है और उन्हें औपचारिक विदाई भी दे दी गई, लेकिन पदसलगिकर रविवार से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

=>
=>
loading...