Entertainment

सलमान के बॉडीगार्ड ‘शेरा’ की सैलरी जानकर आप रह जाएंगे दंग

मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ बॉडीगार्ड्स रखते हैं लेकिन जितने मशहूर सलमान के बॉडीगार्ड शेरा हैं। शायद ही कोई उतना मशहूर हो। शेरा सलमान के सबसे भरोसेमंद बाडीगार्ड हैं। वह सलमान के साथ हर कदम साथ रहते हैं। सलमान शेरा पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।

सलमान की शेरा से मुलाक़ात 1995 में एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद सलमान चंडीगढ़ में बुरी तरह फंस गए। तब सोहेल खान ने सोचा कि सलमान को किसी बॉडीगार्ड की जरूरत है। तब उनके दिमाग में शेरा का नाम आया। उसके बाद से ही शेरा सलमान के बॉडीगार्ड हैं।

अब सैलरी की बात करें तो सलमान के बॉडीगार्ड की सैलरी भी अच्छी-खासी होगी। तो आपको बता दें कि शेरा को 15 लाख प्रति माह के हिसाब से सैलरी मिलती है। यानि की साल की सैलरी करीब 2 करोड़ रूपए। बॉलीवुड में शायद ही किसी एक्टर के बॉडीगार्ड की सैलरी इतनी होगी। शेरा अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों को भी सिक्योरिटी दे चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH