NationalTop Newsमुख्य समाचार

जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में पत्रकार विनोद वर्मा गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश के विभिन्न मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं देने वाले गाजियाबाद के इंदिरापुरम से वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकार विनोद वर्मा को आज सुबह लगभग 4 बजे  छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें उनके इंदिरापुरम स्थित आवास से गिरफ़्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद उनसे लगभग 5 घंटे  इंदिरापुरम थाने में पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, विनोद वर्मा के ख़िलाफ़ धारा 384 (रंगदारी वसूलने) और धारा 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दावा यह भी है कि विनोद वर्मा के घर से 500 सीडी बरामद की गई हैं।

वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि विनोद वर्मा को इंदिरापुरम पुलिस आधी रात को उठाकर ले गई है। उनके पास एक सी़डी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक भाजपा मंत्री की काली करतूतें हैं।

इस वक्त उन्हें इंदिरापुरम थाने में बैठाकर रखा गया है। उन्हें एक पोर्न सीडी रखने का आरोपी बनाया जा रहा है। वह सीडी किसी प्रांतीय मंत्री की बताई जा रही है।

बता दें कि विनोद वर्मा छत्तीसगढ़ के सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर लंबे समय से लिखते रहे हैं।

बता दें कि विनोद वर्मा एडिटर्स गिल्ड के सदस्य होने के साथ साथ बीबीसी और अमर उजाला के साथ रहे हैं। विनोद वर्मा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के संबंधी हैं।

 

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey