NationalTop Newsमुख्य समाचार

एक और बाबा निकला रेपिस्ट, धर्म की आड़ में बनाया महिला को हवस का शिकार

जोधपुर (राजस्थान)। देश में फर्जी बाबाओं का गंदा खेल लगातार मीडिया में सुर्खिया बटौर रहा है। आसाराम और बाबा राम रहीम जेल की हवा खा रहे हैं क्योंकि दोनों ही धर्म की आड़ में कई शर्मनाक काम को अंजाम देते थे। ऐसे बाबा धर्म की आड़ में महिलाओं के साथ यौन शोषण करने में सबसे आगे पाए जाते हैं।

इसी कड़ी में एक और बाबा के खिलाफ उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में महिला (45) ने रेप व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबा का नाम महंत सुंदर दास महाराज बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला महंत की शिष्या रही है। महिला ने पहले इस बाबा पर छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। इस पूरे मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक मामला काफी विवादित है, इसलिए इसलिए अभी महंत को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महंत का राजस्थान में जोधपुर से 50 किलोमीटर आगे बिराई में रामधाम नाम से बड़ा आश्रम है, जहां सैकड़ों लोग रहते हैं। जोधपुर से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सब्जीमंडी इलाके की केदारनाथ बिल्डिंग में भी 2000 गज में महंत का तीन मंजिल का आश्रम है। दिल्ली में इस बाबा को लोग खूब जानते हैं।

पीडि़त महिला का पूरा परिवार इस बाबा का भक्त बताया जा रहा है। पीडि़त महिला के अनुसार उसकी सास और देवरानी भी जबरन उसे महंत के कमरे में भेजा करते थे। कुल मिलाकर पुलिस इस मामले में अपने कदम फूंक -फूंक रख रही है। हालांकि देश में फर्जी बाबाओं के शर्मनाक खेल लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे बाबाओं पर नकेल कसना बेहद जरूरी है जो धर्म की आड़ में गंदा खेल खेलते हैं।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey