NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

सलमान खुर्शीद को श्रीराम भगवान की आरती करना पड़ा महंगा, देवबंद ने किया इस्लाम से बाहर

लखनऊ। भारत में आज कल हर बात को लेकर फतवा देना आम बात होगी है। कभी महिलाओं के खिलाफ किसी भी बात को लेकर फतवा जारी कर दिया जाता है। देवबंद को जो बात पसंद नहीं आती है वह अक्सर किसी को भी इस्लाम से खारिज कर सकता है। अब खबर है कि पूर्व विदेश तथा कानून मंत्र सलमान खुर्शीद ने संभल में कल्कि महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान भगवान राम की आरती करना तब काफी महंगा पड़ा जब देवबंद ने उनको इस्लाम से खारिज कर दिया। खबरों की मानें तो सलमान खुर्शीद ने संभल में कल्कि महोत्सव के दौरान भगवान राम की आरती की थी।

इसके बाद उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गई थी। सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सलमान खुर्शीद को इस्लाम से बाहर का रास्ता दिखाया। पूर्व कानून मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से सांसद रहे सलमान खुर्शीद का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में सलमान खुर्शीद कल्कि महोत्सव के दौरान भगवान राम की आरती लेते दिखाया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ देवबंद ने मोर्चा खोलते हुए मुफ्ती तारिक क़ासमी ने सलमान खुर्शीद को तौबा करने की हिदायत दी है। मुफ्ती तारिक क़ासमी इस बारे में दलील देते हुए कहा कि इस्लाम में किसी और की इबादत नहीं की जा सकती। मुफ्ती के अनुसार सलमान खुर्शीद को दोबारा कलमा पढऩा होगा। इससे पूर्व दीपावली के दिन कुछ महिलाओं ने भगवान राम की आरती की थी।

इसके बाद देवबंद ने इन महिलाओं के खिलाफ तगड़ा फरमान जारी करते हुए इस्लाम से बाहर कर दिया था। कुल मिलाकर देवबंद फतवों के मामले में लगातार चर्चा में रहता है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey