Regional

कटरा रेलवे स्टेशन पर दिखा विशालकाय अजगर, यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। वैष्णो देवी जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु उस समय दहशत में आ गये, जब उन्होंने जम्मू के कटरा स्टेशन पर खंभे से लटके एक भयानक अजगर को देखा। इस अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

पहले यह बताया गया कि ये वीडियो मुंबई के दादर स्टेशन का है पर अब कुछ न्यूज एजेंसियां ये बता रही हैं कि पुलिस ने पुष्टि की है कि ये वीडियो कटरा स्टेशन का है और वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने इस वीडियो को बनाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह क्लिप 18 अक्टूबर की बताई जा रही है। इस क्लिप को कुछ लोगों ने महाराष्ट्र के दादर स्टेशन की बता कर भी सोशल मीडिया में शेयर किया। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बुलेट ट्रेन के नाम पर अजगर भाई भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गये हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तुरंत ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, ताकि कोई अनहोनी न हो। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को इस विशाल अजगर को पकड़ने में मदद की। बाद में इसे जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH