National

मप्र में तेज धूप

भोपाल, 6 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह निकली धूप चुभन पैदा करने वाली रही। वहीं, रात में ठंड बढ़ गई है। राज्य में सबसे ठंडा छिंदवाड़ा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। सोमवार को मौसम साफ होने से धूप तेज निकली है, जो चुभन पैदा कर रही है। जहां दिन गर्म है, वहीं रात को सर्दी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तर की ओर होने लगा है, जिससे तापमान में भी गिरावट आ रही है। बीते 24 घ्ांटों में छिंदवाड़ा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही रात में ठंड का असर बढ़ सकता है।

मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 14 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का 32.4 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...