Regional

ट्रॉली बैग में बम ढूंढ़ रही थी पुलिस, निकली लड़की की लाश

जमशेदपुर। जमशेदपुर के टाटानगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। दरअसल, रेलवे स्टेशन एक एक लावारिस ट्रॉली बैग पड़ा हुआ था। लोगों ने बैग में बम होने आशंका के चलते पुलिस को फोन किया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मौजूदगी में बैग को खोला गया तो सबके होश उड़ गए। अंदर एक लड़की की लाश पड़ी हुई थी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में चयनिका के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, चयनिका डॉ. मिर्जा रफीकुल हक से प्यार करती थी, लेकिन वो उसको टॉर्चर करता था और साथ ही मारपीट करता था। जिस वजह से वो उससे अलग रहने लगी थी। एक दिन रफीकुल ने चयनिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। चयनिका के इंकार करने के बाद रफीकुल को गुस्सा आ गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। तीन साल पहले चयनिका कोलकाता में काम करती थी।

पत्नी के थे पड़ोसी लड़के से अवैध संबंध, पति ने गला रेतकर मार डाला

 

डॉ. से उसकी मुलाकात वही हुई थी और फिर उन दोनों के बीच प्यार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रफीकुल को गिरफ्तार कर लिया है। रफीकुल पूछताछ के दौरान अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस के सामने उसने इस हत्या की वजह लड़की द्वारा शादी से इंकार की बताई है।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH