Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

कोहरे का कहर : यमुना एक्सप्रेस पर 100 मीटर के दायरे में टकराये ढेरों वाहन

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस आम लोगों के लिए खुल चुका है लेकिन अब कोहरे की वजह से लोगों को यहां काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यमुना एक्सप्रेस में कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए है।
खबरों के मुताबिक हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। मथुरा का कई इलाका कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था।

इसकी वजह यमुना एक्सप्रेस में 125 बलदेव क्षेत्र में एक दर्जन के करीब वाहन कोहरे के चलते आपस मे भिड़ गए। वहां से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले दो वाहन आपस में टकाराये और फिर उसके बाद उसको हटाने की कवायत शुरू हुई थी उससे पहले ही सौ मीटर तक कई वाहन टकराते चले गए। हालांकि कोटवन चौकी पर हुए दूसरे हादसे में एक के बाद एक चार पांच वाहन आपस में टकरा गई यहां पर किसी के ज्यादा चोट लगने की कोई खबर नहीं है। आनन-फानन में मौके पर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया है।

मथुरा से मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। हादसे के बाद यहां यमुना एक्सप्रेस में लम्बा जाम लग गया है। आसपास के लोगों व पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। कुरैश जमीतुल आगरा के जिलाध्यक्ष शरीफ कुरैशी एवं हाजी हीरो शफिया की भी चोटे आई है। दोनों को आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेेज दिया गया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी लीक हो गया है। हादसे होने के बाद स्थानिय प्रशासन ने क्रेन से गाडिय़ों को हटा रही है ताकी जल्द यहां फिर से यातायात सेवा बहाल हो सके। बता दें कि जहरीला स्मॉग दिल्ली और एनसीआर पर लगातार कहर बनकर टूट रहा है। स्मॉग चलते पूरी दिल्ली में लोगों का हाल बेहाल है।

 

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey