EntertainmentSportsTop Newsमुख्य समाचार

‘द वॉल’ के लिए बाहुबली की देवसेना का धड़कता है दिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा खास माना जाता है। भारत के कई स्टार खिलाडिय़ों का बॉलीवुड की ओर झुकाव देखा जा सकता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का लव कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है। हाल के दिनों में बॉलीवुड की कई अदाकारा भारतीय क्रिकेटरों पर लट्टू होती दिखी है। इसी कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है।

 

दरअसल भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी भी किसी क्रिकेटर को चाहती है। उनकी नजर में राहुल द्रविड़ उनके सबसे पंसीदा क्रिकेटर है। हाल ही में एक टॉलीवुट एंटरटेंमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ पर अपना दिल हार चुकी है।

अपने इस इंटरव्यू में अनुष्का ने बेबाकी से कहा कि राहुल द्रविड़ उनके फेवरेट क्रिकेटर है। उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा भी था कि जब वह उनकी दीवानी हुआ करती थी।

उन्होंने इशारों में कहा कि वह राहुल द्रविड़ से बेहद प्यार करती है। हालांकि इससे पूर्व बाहुबली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रभास के साथ भी अनुष्का शेट्टी का नाम जोड़ा जाता है। इतना ही नहीं दोनों के प्यार को लेकर टॉलीवुड में काफी हलचल देखने को मिल चुकी है। अब जब अनुष्का ने अपने प्यार का इजहार कर दिया है तो अब देखना रोचक होगा कि प्रभास पर इसका क्या असर पड़ता है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey