Regional

कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

Kashmir-Tour-Packages-31-www.kashmirtour-packages.com_जम्मू/श्रीनगर | कश्मीर घाटी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया जबकि जम्मू क्षेत्र में तापमान में सुधार जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू शहर में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।” अधिकारी ने बताया, “जम्मू शहर में गुरुवार दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। जम्मू क्षेत्र के कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, बटोत में 4.5 डिग्री, बनिहाल में 4.5 डिग्री,भदरवाह में 1 डिग्री और उधमपुर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि काजीगुंड में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर शहर में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

=>
=>
loading...