Sports

प्लेन में धोनी ने फैंस से बचने के लिए अपनाया ये नायाब तरीका, साक्षी ने लिए मज़े

 

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में करोड़ों फैन्स हैं। धोनी से मुलाकात के लिए उनके फैन्स हमेशा बेताब रहते हैं और वह जहां भी जाते हैं, उनके फैंस का तांता लग जाता है। मगर इन फैंस से बचने के लिए धोनी ने एक अलग अनूठा तरीका निकाला है।

धोनी की पत्नी साक्षी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें एक वीडियो में धोनी फ्लाइट में बैठे हुए हैं, लेकिन उन्होंने फैंस से बचने के लिए अपना चेहरा छिपा रखा है। ऐसा सिर्फ धोनी ने इसलिए किया है ताकि कोई उन्हें नोटिस न करे और बार-बार सेल्फी या ऑटोग्राफ के लिए न कहे।

धोनी की लाख कोशिशों के बावजूद कुछ लोग आ रहे हैं और धोनी को नोटिस भी कर रहे हैं। इसके अलावा साक्षी ने एक और वीडियो डाला जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं और साक्षी उनके साथ मजाक कर रही हैं। धौनी का यह वीडियो देख आप भी अपने हंसी पर काबू नहीं कर पाएंगे।

बता दें कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में धोनी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन ना करने के कारण कई पूर्व खिलाडिय़ों ने धोनी की टी-20 टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े किए थे। वीवीएस लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा, अजित अगरकर समेत कई अन्य खिलाडिय़ों ने ऐसे सवाल खड़े किए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH