Sports

फीफा ने ब्राजील के मिडफील्डर फ्रेड पर लगाया प्रतिबंध

T330_119882_55रियो डी जेनेरियो | फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने ब्राजील के अंतर्राष्र्ट्रीय खिलाड़ी फ्रेड पर फुटबाल में हिस्सा लेने पर जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया के मुताबिक , पिछले साल कोपा अमेरिका के दौरान हुए डोपिंग टेस्ट में फ्रेड को दोषी पाया गया था। इसलिए उन्हें दक्षिण अमेरिका फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) के तहत होने वाले मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

कॉनमेबोल ने फ्रेड को 14 दिसम्बर को पेशेवर लीग में खेलने की अनुमति दे दी थी। वह यूक्रेन के क्लब शाखतार डोनेट्स्क के लिए खेलते हैं। फीफा ने शुक्रवार को कहा, “फ्रेड को को सभी मैचों में से प्रतिबंधित कर दिया गया है जिसमें घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय, मैत्री और आधिकारिक मैच शामिल हैं।”

=>
=>
loading...