HealthNational

आयुर्वेद के 3 दिग्गज सम्मानित

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)| आयुर्वेद का परचम दुनिया भर में लहराने वाले 3 दिग्गजों को सम्मानित किया गया है। इनमें वैद्य राजेश कोटेचा, डॉ. सौम्या स्वामीनाथन और डॉ. गीता कृष्णन शामिल हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) में महानिदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहीं डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को विश्व स्वास्थ्य संगठन का उपमहानिदेशक नियुक्त किया गया है। पद्मश्री वैद्य राजेश कुटेचा को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वह विश्व प्रसिद्ध गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी रह चुके हैं।

डॉ. गीता कृष्णन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का आयुष एक्सपर्ट नियुक्त किया गया। इससे भारतीय चिकित्सा प्रणाली की आयुष शाखा को विश्व स्तर पर मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से सहयोग का आधार बनेगा, जिससे आयुष मंत्रालय की ओर से तमाम जानकारी और साक्ष्य मुहैया कराए जाएंगे। शायद यह पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय ने विश्व के मनुष्यों मात्र की सेहत और वैश्विक स्वास्थ्य के लिए हाथ मिलाया है।

विज्ञान भारती (विभा) के महासचिव ए. जयकुमार ने कहा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत के योगदान में आध्यात्मिकता का तत्व है। इसे विश्व के अन्य देशों की परंपरा में दुर्लभ रूप में देखा जाता है। आने वाले सालों में विभा का एकमात्र मकसद चिकित्सा की दुनिया में आयुष प्रणाली का प्रचार करना होगा। आयुष के पारिस्थितिकी तंत्र, खासतैर से आयुर्वेद में आमूल-चूल बदलाव किया गया है। इस अवसर पर पर भारत को अपने 3 नगीनों पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येस्सो नाइक और माननीय केंद्रीय परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने तीनों दिग्गजों को 16 नवंबर को आईएनएसए ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया।

=>
=>
loading...