Uttar Pradesh

विदाई के बाद दुल्हन ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे तारीफ

 

कौशांबी। अपना एक वोट कितना कीमती होता है, इसका अहसास निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को हुए मतदान में देखने को मिला। जनपद कौशाम्बी में एक नई नवेली दुल्हन ने यह साबित कर दिखाया कि उसकी नजर में मतदान करना कितना अहम है।

दरअसल, जनपद की सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन की रहने वाली पूनम की मंगलवार को इलाहाबाद से बारात आई थी। बुधवार सुबह तक शादी की तमाम रश्में निभाई गई। सुबह जब पूनम की विदाई हुई तो वह ससुराल जाने से पहले पति लवकुश मौर्या के साथ मतदान स्थल जा पहुंची।

नई नवेली दुल्हन को मतदान केंद्र पर देख लोग अचंभित रह गए। पूनम सीधे, मतदान कर्मियों के पास पहुंची और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूनम के इस कदम की मतदान केंद्र में मौजूद सभी मतदाताओं, मतदान में लगे कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों ने प्रशंसा की।

शादी के बाद सीधे ससुराल जाने से पहले मतदान करने पहुंची पूनम मौर्या का कहना है कि मतदान उनका अधिकार है और वह अपने अधिकार का प्रयोग करना कैसे भूल सकती है।

उनका ऐसा करने के पीछे यह भी मकसद है कि जो महिलाएं घरों से मतदान के लिए नहीं निकलती वह भी बाहर निकल कर मतदान करें। मतदान करने के बाद पूनम अपने पति लवकुश मौर्या व ननद के साथ ससुराल रवाना हो गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH