National

छग : सीडी कांड के आरोपी विनोद वर्मा से मिले भूपेश

रायपुर, 25 नवंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के केंद्रीय कारागार में कथित अश्लील सीडी मामले में बंद पत्रकार विनोद वर्मा से शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मुलाकात की। उनकी मुलाकात एक घंटे से ज्यादा चली। इसकी पुष्टि कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ल ने की। इस मुलाकात पर सत्ता के गलियारों में जहां भूचाल आ गया है, तो वहीं जेल प्रशासन के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बताते चलें कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। विनोद वर्मा की जमानत की याचिका भी उच्च न्यायालय में पेश हो चुकी है।

श्रम आयोग के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी ने मामले पर चुटकी लेते हुए कहा कि चलो देर से ही सही, उनको अपने साथी की याद तो आई। वर्मा तो यही कह रहे होंगे की हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मीडिया अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवी ने कहा कि उनकी आपसी रिश्तेदारी है। इस नाते गए होंगे, अब इसमें और क्या कहा जाए।

=>
=>
loading...