Uttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

निकाय चुनाव: अलीगढ़ में मां की आईडी से बेटे को डलवा रहा था वोट, विरोध के बाद जमकर हुआ पथराव

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं। निकाय चुनाव के तहत दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। हालांकि कुछ इलाकों में हिंसा की सूचना भी मिल रही है। अलीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार सासनी थाना क्षेत्र के जयगंज मोहल्ले में मतदान के दौरान हिंसा की घटना की सूचना मिल रही है।

यहां से मिली जानकारी के अनुसार दो गुटों के बीच जोरदार हंगामा और पथराव देखने को मिला है। दरअसल यहां फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए और बवाल काटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए लाठी चार्ज करने की नौबत आई और इन लोगों को बूथ से बाहर निकाला। वार्ड 28 क पार्षद पद के प्रत्याशी अपनी मां की आइडी पर बच्चों को वोट डलवाने आए थे। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। दोनों गुटों के बीच जमकर बहस हुई और हाथा-पाई की नौबत पहुंच गई। इसके बाद तो दोनों गुटों के बीच पथराव तेज हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन मौर्चा सम्भाला। इसके बाद पुलिस के आला आधिकारियों ने विवाद को काबू कर लिया और क्षेत्र में दोबारा शान्ति बहाल कर मतदान दोबारा शुरू कराया।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey