18+Regional

संबंध बना रहा था कपल, पड़ोसी ने सेल्फी स्टिक से सब कुछ कर लिया रिकार्ड

प्रतीकात्मक तस्वीरप्रतीकात्मक तस्वीर

पुणे। आपने लोगों को सेल्फी लेने के लिए सेल्फी स्टिक का इस्तेमाल करते हुए जरूर देखा होगा लेकिन पुणे के हिंजवडी इलाके में एक युवक ने सेल्फी स्टिक से वो काम किया है जो उसे जेल में पहुंचा सकता है। पुलिस भी उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

दरअसल, पुणे के हिंजवडी इलाके में एक शख्स ने सेल्फी स्टिक की मदद से पड़ोस में रहने वाले कपल को संबंध बनाते कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय महिला का परिवार और आरोपी दोनों एक ही सोसायटी में रहते हैं। आरोपी और पीड़ित महिला एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। आरोपी बिल्डिंग के ऊपर के मंजिला और पीड़ित महिला का फ्लैट आरोपी के फ्लैट के नीचे है।

आरोपी के घर से पीड़ित महिला के बेडरुम का पूरा नजारा दिखता है। आरोपी ने सेल्फी स्टिक की मदद से पति-पत्नी शारिरिक संबंध बनाने का वीडियो अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। इसके बाद एक दिन उसने यह वीडियो महिला के मोबाइल पर व्हाट्सप्प कर दिया।

वीडियो देखते ही महिला के होश उड़ गए। वीडियो के नीचे उसने लिखा कि अगर तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाये तो वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। पहले तो महिला कुछ दिनों तक चुप रही लेकिन बात हद से आगे बढ़ जाने पर उसने इस बात की जानकारी अपने पति को दी।

कपल ने आरोप लगाया कि युवक पिछले तीन महीने से ऐसा कर रहा था। पीड़िता ने अब आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH