Uttar Pradesh

फरियाद लेकर पहुंची युवती को दिल दे बैठे रायबरेली के डीएम, रचाई शादी

लखनऊ। कहते हैं कि प्यार कभी भी किसी को कहीं भी हो सकता है। न ही प्यार की कोई सीमा होती है और न ही कोई उम्र। जहां दो दिलों की नजरें मिलती है तो आंखों ही आंखों में इशारा हो जाता है और प्यार का रोग लग जाता है। कुछ इसी तरह का मामला रायबरेली के डीएम के साथ देखने को मिला।

दरअसल रायबरेली के डीएम संजय खत्री के पास एक युवती अपनी फरियाद लेकर पहुंची तो डीएम को उस लडक़ी से प्यार हो गया और फिर दोनों ने जल्द ही विवाह भी कर लिया।

बता दें कि डीएम संजय खत्री हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के विवाद होने के बाद सुर्खियों में आ गए थे। रायबरेली से मिली जानकारी के अनुसार डीएम संजय खत्री ने 19 नवंबर नई दिल्ली में पार्क इन होटल में गाजीपुर की विजयलक्ष्मी के साथ शादी कर ली है।

इस शादी को लेकर चर्चा इसलिए हो रही क्योंकि विजयलक्ष्मी फरियादी के तौर पर गाजीपुर में जब संजय खत्री डीएम थे तो उनके पास फरियाद लेकर आई थी। उसी लडक़ी से बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। दूसरी ओर डीएम संजय खत्री ने इस पूरे मामले कुछ और कहा है।

उनके अनुसार उनकी जीवन संगनी कोई फरियादी नहीं, बल्कि पुरानी सहपाठी रही हैं। इतना ही नही वह उसे कई सालों से जानते थे। दिल्ली मे दोनों लोग सिविल की तैयारी कर रहे थे। कुल मिलाकर इस विवाह की चर्चा पूरे रायबरेली में हो रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH