International

मोरक्को के राजा ने आबिदजान में जैकब जुमा से मुलाकात की

रबात, 30 नवंबर (आईएएनएस)| मोरक्को के राजा मोहम्मद षष्ठम ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से पहली बार कोट डिवोयरे के शहर आबिदजान में मुलाकात की।

दोनों नेताओं की यह मुलाकात पाचवें अफ्रीकी यूनियन-यूरोपीय यूनियन शिखर सम्मेलन से इतर हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात बुधवार को हुई। मोहम्मद षष्ठम व जुमा मोरक्को व दक्षिण अफ्रीका के बेहतर भविष्य के लिए साथ काम करने को सहमत हुए। उन्होंने कहा कि मोरक्को व दक्षिण अफ्रीका राजनीतिक स्थिरता व आर्थिक विकास के अफ्रीका के दो महत्वपूर्ण ध्रुव हैं जिसमें एक उत्तर में स्थित है जबकि एक दक्षिण में।

नेताओं ने प्रत्यक्ष संपर्क व लाभदायी आर्थिक व राजनीतिक साझेदारी शुरू करने पर सहमति जताई, जिससे मजबूत, स्थिर संबंध कायम किया जा सके।

उन्होंने रबात व प्रिटोरिया में उच्चस्तरीय राजनयिकों की नियुक्ति के जरिए कूटनीतिक प्रतिनिधित्व के स्तर को बढ़ाने का फैसला किया।

=>
=>
loading...