लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में शुक्रवार देर शाम माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मोहम्मद तारिक बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ठेकेदार को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वारदात उस वक्त हुई जब ठेकेदार गोमतीनगर के दयाल पैराडाइज होटल की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे लगे बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी पर एक के बाद एक कई गोलियां चला दीं।
घटना के समय की पत्नी भी कार में मौजूद थीं। हालांकि वह बाल-बाल बच गईं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दयाल पैराडाइज होटल की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक के पेट में दो गोलियां लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस एहतियात के तौर पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड फिन्गर प्रिंट दस्ते ने भी नमूने लिए हैं। मृतक की गाड़ी पर पांच-छह गोलियों के निशान बोनेट पर पड़े हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाई होंगी। सीओ गोमती नगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल करने में जुट गई है।