फरीदाबाद। फरीदाबाद में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला नज़ारा देखने को मिला। एक प्रेमी युगल ने बीच रोड पर एक दूसरे का गला काट लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहहते थे। ये बता उन्होंने अपने घरवालों को बताई लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। इसी बात से खफा होकर दोनों ने ये कदम उठाया।
मामला फरीदाबाद के रोज गार्डन का है। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती एक दूसरे को प्यार करते हैं। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर इस बात के लिए घरवाले नहीं मान रहे थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने फरीदाबाद के रोज गार्डन के पास एक दूसरे का अगला काटकर जान देने की कोशिश की।
दोनों ने एक दूसरे की गर्दन पर चाकू से कई बार किए। दोनों को खून से लथपथ देखकर पार्क में घूम रहे एक व्यक्ति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घायल लड़की की मानें तो वे दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और मगर घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक लड़की एनआईटी फरीदाबाद की संजय कालोनी में रहती है, जबकि युवक प्रमोद एनआईटी फरीदाबाद की पर्वतीय कालोनी का रहने वाला है।