Regional

14 साल की बेटी को बाप डेढ़ साल से बना रहा था अपनी हवस का शिकार, ऐसे खुला राज

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता पिछले डेढ़ साल से अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप कर रहा था। मामला का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई।

लड़की ने मां यह भी बताया कि यह पिछले डेढ़ साल से हो रहा है। यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। लड़की का मेडिकल कराने के बाद रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के शकरपुर इलाके का है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी परिवार के साथ जगतपुरी में रहती है। वह 9वीं क्लास में पढ़ती है। परिवार में पैंरट्स के अलावा बड़ा भाई है। शनिवार को घर से 1000 रुपये चोरी हो गए थे। बेटी सहमी हुई थी। लड़की की मां ने उससे पैसों के बारे में पूछा, लड़की ने कहा कि उसे कुछ नहीं पता।

मां ने पूछा कि जब पैसे चोरी नहीं किए तो वह इतनी डरी हुई क्यों है? मां के सवाल पर बेटी ने कहा कि वह जो सच्चाई बताएगी हो सकता है उस पर विश्वास न हो। मां ने जोर दिया तो लड़की रोने लगी। इसके बाद उसने आपबीती सुनाई। फिलहाल लड़की की एनजीओ में काउंसलिंग कराई जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH