RegionalTop News

छत्तीसगढ़: शौचालय बनवाने के बदले इंजीनियर ने महिला से की सेक्स की डिमांड, केस दर्ज

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगर निकाय के एक अधिकारी ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाने के नाम पर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर दी। अधिकारी ने कहा कि अगर आपको अपने घर में शौचालय बनवाना है कि पहले मेरे साथ एक रात गुजारनी होगी।

महिला की शिकायत के बाद शुक्रवार को जुटमिल पुलिस स्टेशन में रायगढ़ नगर निगम के उप-इंजीनियर आईपी सारथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सारथी पर धारा 509 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित के घर शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। 21 नवंबर को नगर निकाय ने अचानक महिला को नोटिस जारी और निर्माण कार्यों को अवैध बताते हुए रोक दिया। महिला ने निर्माण कार्य फिर से चालू करने के लिए आरोपी उप इंजीनियर के सामने वैध दस्तावेज पेश किए।

सब-इंजिनियर ने अगले दिन महिला को कॉल किया और अश्लील बातें करते हुए शौचालय के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने धमकाते हुए कहा, मेरी बात नहीं मानी तो अच्छा नहीं होगा, मैं निगम का बड़ा अधिकारी हूं।

फिलहाल पुलिस ने सारथी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 509 ख के तहत गैर जमानती मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH