National

मप्र में हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

भोपाल, 15 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से चल रही धीमी गति की ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम साफ है और धूप खिली है, मगर धीमी गति की हवाएं ठिठुरन का अहसास करा रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के आसपास ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने से तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

वहीं ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और उज्जैन संभाग के कई स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 9़ 9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26़ 5 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 22़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28़.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...