NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

लखनऊ के जितेश ने बढ़ाया यूपी का मान, बने मिस्टर इंडिया

मुंबई। लखनऊ के रहने वाले जितेश सिंह देव पीटर ने रातोंरात तब सारी सुर्खियां अपने नाम कर ली जब उसने मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया।

लखनऊ के जितेश सिंह देव बने मिस्टर इंडिया व‌र्ल्ड, कहा- मैंने सोचा नहीं था...

जहां जितेश सिंह इंग्लैंड फ‌र्स्ट रनर अप रहे तो वहीं सेकेंड रनर अप की उपलब्धि पवन राव के हिस्से में आई।

अभिनेत्री कंगना रनोट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जितेश अब मिस्टर व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में वर्ष 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Image result for JITESH SINGH DEO

खिताब जीतने के बाद जितेश सिंह ने कहा, ‘मैंने खिताब जीतने के बारे में तो नहीं सोचा था, लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था। आत्मविश्वास की ताकत आपको हमेशा प्रेरित करती है। जब मेरे नाम की घोषणा हुई तो मैं अवाक रह गया। मेरे पास कहने को कोई शब्द ही नहीं थे।’

Related image

जितेश ने कहा- खिताब जीतने के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। मिस्टर व‌र्ल्ड की प्रतियोगिता और अधिक कठिन होने वाली है। आज मैं अपनी जीत का जश्न मनाऊंगा, लेकिन कल से एक नई पारी की शुरुआत करूंगा। मुझे कड़ी मेहनत करनी है।’

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey