NationalSportsTop Newsमुख्य समाचार

क्रिकेटर रहाणे के पिता की कार से टकराकर महिला की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोल्हापुर। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पिता की गाड़ी से एक महिला की कुचल कर मौत हो गई है। कोल्हापुर पुलिस के मुताबिक रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला सुबह चार बजे नेशनल हाईवे 4 का बताया जा रहा है।

रहाणे के पिता अपनी हुंडई आई-20 से मुंबई जा रहे थे। इस अवसर पर पूरा परिवार उनके साथ था। कंगल इलाके में मधुकर रहाणे ने कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठे। इसी दौरान आशा काम्बले नाम की महिला को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज थी।

आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। कोल्हापुर पुलिस ने रहाणे के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया ह। उन पर लापरवाही से कार चलाने का मामला बनाया गया है। बता दें कि भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे इस समय श्रीलंका के खिलाफ चल रही वन डे सीरीज में हिस्सा खेल रहे हैं।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey