National

विजय दिवस पर बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सेना को किया सलाम

मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| विजय दिवस के मौके पर शनिवार को अनुपम खेर, अमित साध जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को सलाम किया।

साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश पर विजय हासिल करने के प्रतीक स्वरूप देश (भारत) में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने ये ट्वीट किए :

अनुपम खेर : विजय दिवस पर भारतीय सेना को मेरा सलाम। जय हिंद।

अमित साध : विजय दिवस के मौके पर हम सभी अपने सैनिकों के पराक्रम को याद करते हैं और 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों के अदम्य उत्साह और बलिदान को सलाम करते हैं। वे हर दिन हमारी रक्षा के लिए सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। जय हिंद।

राकुल प्रीत सिंह : हमारे देश के वास्तविक नायकों और मेरे पिता जो मेरे नायक हैं, उन्हें सलाम करती हूं। विजय दिवस.. जय हिंद।

अशोक पंडित : मैं इस शुभ अवसर पर जवानों को सलाम करता हूं। विजय दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद..जय भारत।

=>
=>
loading...