EntertainmentSports

रोम नहीं बल्कि यहां हनीमून मना रहे विराट-अनुष्का, टोपी ने खोल दिया राज़

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में अपने परिचितों और क़रीबों दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के बाद ऐसी ख़बरें आईं कि दोनों रोम में हनीमून मना रहे हैं लेकिन इन ख़बरों पर सवालियां निशान लग गए हैं।

दरअसल, शुक्रवार को अनुष्का ने अपने हनीमून की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। देखते ही देखते ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग कयास लगाने लगे कि दोनों इटली के रोम में ही हनीमून मना रहे हैं लेकिन इस फोटो में विराट ने जो टोपी पहनी हुई है उसने दोनों के रोम में हनीमून मनाने पर सवालियां निशान लगा दिए हैं।

दरअसल, तस्वीर में विराट ने जो टोपी पहन रखी है उसे ज़ूम करके देखने पर उसपर “luxury action” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। luxury action एक टूर ऑपरेटर हैं, जो कि फिनलैंड की एक टूर एजेंसी है। यानि की दोनों फिनलैंड में हनीमून मना रहे हैं। इस बात के सबूत के तौर पर दूसरी बात ये सामने आई है कि फिनलैंड में भी इस वक़्त तापमान -1 से 3 डिग्री के बीच है। विराट-अनुष्का ने जो कपड़े पहने हुए हैं वो इंसान बहुत ठण्ड में ही पहनता है।

विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 की सबसे चर्चित शादी रही। इन दोनों ने इटली में शादी की और वहां सिर्फ खास दोस्त और फैमिली मेंबर ही रहे। फिलहाल 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH