NationalTop News

गुजरात चुनाव परिणाम LIVE: 102 सीटों पर BJP, 75 पर कांग्रेस आगे

गांधीनगर। गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है। मतगणना के रुझानों में भाजपा 182 में से 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीँ कांग्रेस 75 सीटों पर आगे है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में पिछले लगभग 45 मिनट से भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आती रही। एक समय ऐसा था, जब कांग्रेस, भाजपा से थोड़ा आगे निकलती नजर आई लेकिन आखिरकार भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा के उम्मीदवार 102 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस 75 सीटों पर आगे है। इसके अलावा 5 सीटों पर छोटे दलों के उम्मीदवार या निर्दलीय उम्मीदवार जीत सकते हैं।

एक समय ऐसा भी आया, जब कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना ली और इससे उत्साहित और खुश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद और गांधीनगर में जश्न मनाना शुरू कर दिया लेकिन कांग्रेस का जश्न थोड़े देर ही टिक सका। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, “हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट किया है।”

वहीं, कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। शोभा ओझा ने कहा, “लोग गुजरात में भाजपा के 22 साल के कुशासन से थक गए हैं। भाजपा जिस गुजरात मॉडल की छाती ठोककर बात करती है, उसने गुजरात में काम नहीं किया। हमें विश्वास है कि हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar