InternationalOdd & Weird

दुनिया के सबसे महंगे घर के मालिक बने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दुनिया के सबसे महंगे घर के मालिक बन गए हैं। उन्होंने 300 मिलियन डॉलर (करीब 1950 करोड़ रूपये) में फ्रांस में एक महल खरीदा है। शाही परिवार के सदस्यों ने भी पुष्टि कर दी है कि इस महल के अंतिम मालिक सऊदी अरब क्राउन प्रिंस ही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इस महल के बाहर का नजारा 17 वीं शताब्दी के आसपास वर्सेल्स में महल की शैली की तरह दिखता था लेकिन बाद में सऊदी निर्माणकर्ता ने मौजूदा 19वीं शताब्दी की संपत्ति को तोड़कर नया निर्माण किया था।

फॉर्च्यून पत्रिका ने साल 2015 में महल की बिक्री के दौरान बताया था कि इस महल लुईस XIV में काफी सारी खासियत है। इस महल में जो फव्वारे लगे हुए है उसे आईफोन द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। फॉर्च्यून पत्रिका ने खुलासा किया था कि इस महल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया का सबसे महंगा व प्रिय घर बन गया।

इस महल की बनावट प्राचीन समय के महल की शैली की तरह लगती है लेकिन इस महल में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद है। जिसमें सिनेमा, डीलक्स स्विमिंग पूल और एक पारदर्शी पानी के नीचे चैंबर के साथ एक खाई है ताकि आगंतुकों को सभी प्रकार के आनंद मिल सके।

करीब 57 एकड़ के भूखंड में शानदार उद्यान, विशाल फव्वारे और एक भूलभुलैया शामिल है। महल के आतंरिक हिस्से को सोने के पानी भित्ति-चित्र छत से सजाया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH