मुम्बई। साल 2017 शादी का सीजन कहा जा सकता है। इस साल टीम इंडिया के कई क्रिकेटरों ने शादी कर अपना घर बसाया है।
भुवी, जहीर और विराट इसका ताजा उदाहरण है। अब खबर है कि अगले साल यानी 2018 में एक और बड़े फिल्मी सितारे की शादी करने की तैयारी में है।
बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार एक और अभिनेता जल्द ही घोड़ी चढऩे की तैयारी कर रहा है और कोई नहीं वरुण धवन हैं। बॉलीवुड के सूत्र बताते हैं कि वरुण धवन 2018 के मध्य तक अपनी कथित प्रेमिका नताशा दलाल से शादी करने का मन बना चुके हैं।
हालांकि बीच में यह खबर आ रही थी कि दोनों के बीच में अच्छे रिश्ते नहीं है। दरअसल इसकी असली वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन अब दोनों के रिश्ते पहले जैसे हो गए है और शादी के लिए दोनों ने हामी भी भर दी है। हालांकि इस मामले पर वरुण धवन अक्सर कुछ भी नहीं बोलने से बचते रहे हैं। दूसरी ओर उनका फिल्मी करियर बेहद शानदार चल रहा है। इस साल उनकी दो फिल्म हिट रही है।