National

नीतीश ने शायर अनवर जलालपुरी के निधन पर शोक जताया

पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर शायर अनवर जलालपुरी के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा, उर्दू जुबान और शायरी को नई ऊचाइयां देने में अनवर जलालपुरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हें खासतौर पर मुशायरों के बेहतरीन संचालन के लिए जाना जाता था। उनके निधन से सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का 71 वर्ष की उम्र में मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल निधन हो गया था।

=>
=>
loading...