HealthInternationalTop News

छह वर्ष से हो रहा था महिला के पेट में दर्द, वजह रही चटनी

लंदन।  यहां के  स्लफ शहर में रहने वाली एक महिला के पेट में दर्द होने का सही कारण उसे छह साल बाद तब पता चला जब उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में इस 41 वर्षीय महिला के पेट से सॉस यानी चटनी के प्लास्टिक पैकेट के दो टुकड़े निकाले गए।

बता दें कि महिला को यह नहीं याद कि उसने कब और कैसे इसे निगल लिया। दरअसल उसे छह साल पहले पेट में कुछ हल्के फुल्के दर्द की शिकायत हुई। तो उसने डॉक्टर से जांच कराई, डॉक्टर ने उसकी तकलीफ को पेट की बीमारी समझा और उसे कुछ दवा दी। लेकिन इसके बाद भी उसे कुछ-कुछ दिनों बाद दर्द होता रहा। पिछले दिनों उसे असहनीय दर्द होने लगा तो उसे शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां पर डॉक्टरों ने उसके पेट की जांच मशीन से की तो पता चला कि उसकी छोटी आंत के पास चटनी का पैकेट फंसा है। इसके बाद ऑपरेशन कर उसे निकाला गया, जब वह पैकेट निकला तो जाकर महिला को अब राहत मिली।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar