National

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर

श्रीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार की रात को तापमान हिमांक बिंदु से कुछ डिग्री नीचे गिर गया जिसके कारण राज्य में शनिवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। लद्दाख क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र लेह रहा। जहां तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, श्रीनगर में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री, पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमश: 5.4 एवं 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी 40 दिनों की लंबी कठोर सर्दियों की अवधि से गुजर रही है जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है। यह 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलता है।

चिल्लाई कलां के दौरान भारी बर्फबारी से ऊंचे इलाकोंमें मौजूद जलाशय भर जाते है। ये गर्मियों के महीनों के दौरान घाटी के झीलों, नदियों, झरनों में पानी की मौजूदगी बनाए रखती हैं।

जम्मू क्षेत्र में, भदरवाह सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। बनिहाल में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, कटरा में 5.6 डिग्री और बटोटे में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...