Regional

चूहे की मौत से सदमे में आई 12 साल की मासूम, पंखे से लटककर दे दी जान

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां 12 साल की एक मासूम बच्ची ने अपने पालतू चूहे की मौत से सदमे में आकर आत्महत्या कर ली।

मौत को गले लगाने से पहले छात्रा ने घर के गार्डन में चूहे के शव को दफनाया। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद दोपहर में अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, लड़की अपने पालतू चूहे की मौत से सदमें में थी। जिस कारण उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक़, सुरभी परिसर में रहने वाली मृतक दिव्यांशी राठौर कक्षा 7वीं में पढ़ती थी। उसके पिता ने बताया कि वह दिव्यांशी पालतू जानवरों को बहुत प्यार करती थी। दो दिन पहले वह एक सफेद चूहा खरीदकर लाए थे। जिसके साथ दिव्यांशी काफी घुल-मिल गई थी। इस बीच शुक्रवार को चूहे की मौत हो गई।

इससे दिव्यांशी का दिल टूट गया और वह स्कूल नहीं गई। उसने अपने पिता को चूहे के शव को फेंकने नहीं दिया। उसने चूहे के लिए अपने घर में ही एक कब्र बनाई और उसे फूलों से सजाया। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH