National

जम्मू एवं कश्मीर : हिमस्खलन में 4 मरे

श्रीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन के बाद चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अब तक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर और तीन नागरिकों सहित चार शव बरामद किए गए हैं। बचाव का काम अभी भी चल रहा है।

तंगधार क्षेत्र के साधना टॉप में शुक्रवार शाम को हुए हिमस्खलन की चपेट में एक कार आ गया, जहां से एक बच्चे को बचाया गया है, जबकि अन्य छह यात्रियों के लापता होने की खबर है।

बचाव टीम ने शुक्रवार को एक 50 वर्षीय स्थानीय शख्स को भी बचाया।

बीआरओ इंजीनियर की पहचान मंगला प्रसाद के रूप में हुई है।

=>
=>
loading...