EntertainmentSports

VIDEO: विराट को छोड़ इस अंजान शख्स के साथ केपटाउन की सड़कों पर जमकर नाचीं अनुष्का

 

नई दिल्ली। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। हाल ही में विराट से शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर उनके साथ दक्षिण अफ्रीका गईं हैं। वहां पर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले इस जोड़ी ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।

इस दौरान अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक अंजान शख्स के साथ केपटाउन की सड़कों पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में विराट कही भी नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो में अनुष्का के साथ एक लोकल लड़का डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को letsconvo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में अनुष्का काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। अनुष्का लोकल बॉय के डांस को कॉपी करती दिख रही हैं।

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी। विरूष्का की शादी में परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया।

पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में हुआ जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़ी हस्तियां इसमें पहुंची थी। इसके बाद दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को हुआ जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख और रेखा सहित कई बॉलीवुड और खेल के बड़े सितारे पहुंचे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH