NationalTop News

खाड़ी देश बहरीन पहुंचे राहुल गांधी, जानें यात्रा का महत्व

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी एकदिवसीय यात्रा पर सोमवार (08 जनवरी) को बहरीन पहुंच गए हैं। अध्यक्ष पद मिलने के बाद राहुल की यह पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान वह अनिवासी भारतीयों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस खाड़ी देश के प्रधानमंत्री शहजादे सलमान बिन हमद अल-खलीफा से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी बहरीन के राजकीय अतिथि होंगे। अपने इस एकदिवसीय दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मनामा में 50 देशों के भारतीय मूल के बिजनेस लीडरों से मुलाकात करेंगे। वो इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था और आर्थिक मंदी पर चर्चा भी करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सैम पित्रोदा और पूर्व कांग्रेस सांसद मधु गौड़ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल के इस कार्यक्रम का मकसद राजनीतिक लोगों के साथ-साथ भारतीय व्यापारिक समुदाय से संपर्क बनाना भी है। वहीं बहरीन में राहुल गांधी आज वहां के शहजादे सलमान बिन हमद अल खलीफा से मिलेंगे। राहुल का शहजादे के साथ लंच का भी कार्यक्रम है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष बहरीन में रहने वाले भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि मध्य पूर्व और खाड़ी देशों में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें से अधिकतर दक्षिण भारतीय हैं। ऐसे में राहुल के इस दौरे का राजनीतिक महत्व भी है। जानकार इसे आगामी कर्नाटक चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar