Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

उप्र : राज्यपाल ने देखा विश्व पुस्तक मेला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित ‘विश्व पुस्तक मेला 2018’ का भ्रमण कर पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल का स्वागत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा ने किया। पुस्तक मेले में विश्व के 40 से अधिक देशों सहित भारत के सभी राज्यों के लेखकों एवं प्रकाशकों की पुस्तकें उपलब्ध हैं।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा राज्यपाल की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ के संस्कृत संस्करण का प्रकाशन किया जा रहा है। संस्मरण संग्रह ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का संस्कृत भाषा में अनुवाद प्रो. राजेंद्र मिश्रा (वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति) ने किया है तथा उसकी प्रस्तावना सुप्रसिद्ध विद्वान एवं राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य डॉ. कर्ण सिंह ने लिखी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने प्रिय राज्यपाल की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ के संस्कृत संस्करण का विमोचन अगले माह वाराणसी में करेंगे।

राज्यपाल के संस्मरणों पर आधारित मराठी भाषी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का लोकार्पण 25 अप्रैल, 2016 को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने किया था। इसके बाद 9 नवंबर, 2016 को पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं गुजराती भाषा में लोकार्पण राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की उपस्थिति में किया गया था।

=>
=>
loading...