NationalTop News

महिला वकील, जो सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनेंगी

नई दिल्ली। वरिष्ठ महिला अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा सीधे सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला अधिवक्ता होंगी। सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इंदु मल्होत्रा और उत्तराखंड उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट में बतौर न्यायाधीश नियुक्त जाने की सिफारिश की है।

इंदु बार से सीधे नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिवक्ता होंगी। उन्हें 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया था। वह आजादी के बाद से सुप्रीम कोर्ट की 7 वीं महिला न्यायाधीश होंगी। फ़िलहाल न्यायमूर्ति आर. भानुमति सर्वोच्च न्यायलय में एकलौती महिला न्यायाधीश है।

आमतौर पर किसी उच्च न्यायलय के न्यायाधीश को ही सुप्रीम कोर्ट भेजा जाता है। ऐसा कम ही होता है किसी वरिष्ठ अधिवक्ता को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।

न्यायमूर्ति जोसेफ उत्तराखंड उच्च न्यायलय की उस पीठ का हिस्सा रहे है जिसने 2016 में राज्य में लागू राष्ट्रपति शासन को निरस्त किया था। न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश थीं जिन्हे 1989 में नियुक्त किया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH