City NewsNationalUttar Pradesh

सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, सीएम योगी और पीएम मोदी ने जताया दुःख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नौगढ़-बंसी मार्ग पर रविवार को हुआ। यहां एक बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी लोग महला गांव में एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। सीएम कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा, सीएम ने सिद्धार्थनगर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।’

वहीँ पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH