LifestyleSportsTop Newsमुख्य समाचार

VIDEO : जब माही पहुंचे अपनी लाड़ली के स्कूल तो लग गया हुजूम

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी इनदिनों अपनी फैमली के साथ खासा बिजी है, और इस समय वे अपनी बेटी जीवा को पूरा समय दे पा रहे हैं।

Image result for BETI JEEVA DHONI

जी हां। हाल ही में धोनी को अपनी बेटी जीवा के स्कूल देखा गया। दरअसल, पापा धोनी अपनी बेटी के स्कूल में एक ऐनुअल फंक्शन में शामिल हुए। इस फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा अपने पापा की गोद में बैठी काफी सुन्दर लग रही है।

जहां इस फंक्शन में जीवा ने परी की ड्रैस व रेड स्वेटर पहन रखा था तो, वहीँ पापा धोनी ने जैकेट। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी इस फंक्शन में पहुंच अपनी बेटी का हौसला अफजाई करते दिखाई दे रही हैं।

अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड: कोरबा के 171 रनों के आगे ढेर हुई उमरिया की टीम

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, जबकि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। संन्यास लेने के कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर धोनी अब नही खेल रहे हैं। अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए धोनी 1 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट मैच हार चुकी है।

Image result for BETI JEEVA DHONI

 

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey