Entertainment

रणवीर सिंह ने देखा मेरी अभिनय प्रतिभा: परिणीति चोपड़ा

Kill-Dill

मुंबई। जी सिने अवार्डस 2016 में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा से भी पहले रणवीर ने उनके भीतर के कलाकार को पहचाना था। अभिनेता रणवीर सिंह पहले इंसान थे, जिन्होंने मुझे शीशे के सामने ‘शीला की जवानी’ गीत पर नृत्य करते देखा था और उन्होंने ही मुझे कहा था कि तुम एक दिन अभिनेत्री बनने वाली हो, और यह सच हो गया।

परिणीति की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों से मुखातिब रणवीर ने कहा, देखिए मैंने सबसे पहले इस हीरे की तलाश की। परिणीति ने 2011 में आई फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। परिणीति की अगली ‘मेरी प्यारी बिंदु’ है, जिसका निर्देशन अक्षय रॉय कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है।

=>
=>
loading...