Entertainment

मनीष पॉल से इश्क के पेंच लड़ा रहीं यूलिया, सलमान को मिल रहे ताने

मुंबई। बॉलीवुड दबंग सलमान खान और उनकी रोमानियन गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के बारे में आए दिन सोशल मीडिया पर खबरे आती रहती हैं। कभी खबर आ जाती है कि सलमान यूलिया से शादी करने वाले हैं तो कभी उनके ब्रेकअप की ख़बरें मीडिया की सुर्खिया बन जाती है।

अब जो खबर सामने आ रही है उसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल यूलिया, सलमान को छोड़ किसी और के साथ इश्क के पेंच लड़ा रही हैं। आप ज्यादा सोचें इसके पहले ही आपको बता दें कि यूलिया ने सलमान का साथ नहीं छोड़ा है। यूलिया बस एक गाने के टीजर में मनीष पॉल के साथ इश्क फरमा रही हैं।

दरअसल, यूलिया का करियर संवारने के लिए सलमान एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान ने यूलिया के अपमिंग अलबम सॉन्ग का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया था।

इस पोस्टर को शेयर करने के बाद सलमान भी मुसीबत में फंस गए थे। उन्हें लोग तरह तरह के ताने मारने लगे थे। अब इस गाने का पहला टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में यूलिया एक्टर मनीष पॉल के साथ इश्क फरमाती दिख रही हैं।

यूलिया औऱ मनीष का ये रोमांटिक गाना जल्द ही लोगों के बीच होगा। इस गाने को यूलिया ने खुद अपनी आवाज दी है। हरजाई नाम के इस गाने को यूलिया, मनीष पॉल औऱ सचिन गुप्ता ने मिलकर गाया है। यूलिया इससे पहले भी हिमेश रेशमिया के साथ एक गाना गा चुकी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH