InternationalOdd & Weird

PHOTOS: -67 डिग्री में ऐसी है यहां की लाइफ, महीने में केवल 6 मिनट निकला सूरज

मॉस्को। पूरी दुनिया में इस समय भयंकर ठंड पड़ रही है। कुछ जगह पर तो बर्फीले तूफ़ान का कहर जारी है। जिस वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। रूस भी भयंकर ठंड की चपेट में है। समुद्रों, झीलों का पानी बर्फ में तब्दील हो चुका है। रूस के कुछ इलाकों में तो पारा -67 तक पहुंच गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रूस की राजधानी मॉस्को में दिसंबर में सिर्फ 6 मिनट सूरज निकला। वैसे यहां दिसंबर में 18 घंटे सूरज निकलता है, लेकिन इस बार पूरा महीना अंधेरे में बिताने के कारण लोग डिप्रेशन में भी चले गए हैं। साइकैट्रिस्ट के पास अचानक से कई लोग इस बीमारी को लेकर पहुंच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के मेटियोलोजिस्ट स्टोशन ने बताया कि 2017 के पूरे दिसंबर में मॉस्को में सिर्फ 6 या 7 मिनट के लिए सूरज निकला ।

इससे पहले साल 2000 में मॉस्को में दिसंबर में सबसे कम रोशनी हुई थी, जो सिर्फ तीन घंटे थी। इतनी ठंड को देखते हुए लोकल पुलिस ने माता-पिता को बच्चों को घर के अंदर ही रहने को कहा है।

सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। रूस के एक गांव में दुनिया की सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। वहां का तापमान -67 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस गांव का नाम ओइमाकॉन है। इसे दुनिया का सबसे ठंडी जगह माना जाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH