Top Newsमुख्य समाचार

खेत में मिली इस मशहूर गायिका की लाश, गला रेत कर की गई हत्या

नई दिल्ली। हरियाणा की लोक गायिका ममता शर्मा की हत्या ने सनसनी फैला दी है। ममता शर्मा का शव खेत में बरामद हुआ है। उनकी हत्या गला रेत कर की गई है। पुलिस ने इस मामले में ममता के साथी कलाकार मोहित को हिरासत में ले लिया है। दरअसल गायिका ममता शर्मा पिछले 4 दिनों से गायब थीं। इसकी शिकायत उसके बेटे ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने ममता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम रोहतक जिले के गांव बलियानी में दिया गया। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी इसी गांव से संबंध रखते हैं। पुलिस को महिला के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस खेत में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस दौरान पता चला कि मारी गई महिला हरियाणा की मशहूर गायिका ममता शर्मा हैं। जिनकी हत्या गला रेत कर की गई है और उसके बाद खेत में फेंका गया।

पुलिस के अनुसार 16 जनवरी को ही ममता शर्मा के बेटे ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। खास बात यह है कि अब लड़का भी गायब बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने में जुटी है। अब तो पूरी जांच होने के बाद ही पता चलेगा कि असल वजह क्या है। गायिका ममता शर्मा की हत्या और भी अब उनके बेटे के गायब होने से पुलिस भी काफी हैरान व परेशान है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar