Sports

OMG: इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने एक ओवर में ठोंक डाले 37 रन

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी ने घरेलू क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके बारे में सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। ड्यूमिनी ने घरेलू क्रिकेट के एक मैच के एक ओवर में 37 रन ठोंक डाले।

ड्यूमिनी ने केप कोबराज की तरफ से नाइट्‍स के खिलाफ यह कीर्तिमान अपने नाम किया। नाइट्‍स के खिलाफ 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोबराज 36 ओवर में 2 विकेट पर 208 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था। टीम को जीत के लिए 32 रनों की दरकार थी। स्ट्राइक पर जेपी ड्यूमिनी थे।

डुमिनी ने ली की चार गेंदों पर लगातार चार छक्के लगाए। उनकी निगाहे हर्शल गिब्स के छह गेंदों में छह छक्कों के रिकॉर्ड पर थी, लेकिन वे ली की अगली गेंद पर मात्र 2 रन बना पाए।

अब ओवर की एक ही गेंद बच गई थी, लेकिन ली की अगली गेंद नोबॉल हुई जिस पर डुमिनी ने चौका लगाया। अब वे 5 गेंदों में 31 रन बना चुके थे। अब कोबराज को जीत के लिए 1 रन चाहिए था, लेकिन डुमिनी ने इस गेंद पर छक्का लगाते हुए न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि रिकॉर्ड भी बना दिया।

इससे पहले द. अफ्रीका की तरफ से लिस्ट ‘ए’ मैचों में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गिब्स के नाम दर्ज था, ‍जब उन्होंने 2006-07 विश्व कप में नीदरलैंड्‍स के डॉन वान बुंगे के एक ओवर में 6 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH