Nationalमुख्य समाचार

भारतीय नौसेना ने INSV के केप होर्न को किया पार, ये है खासियत

नई दिल्ली | आज सुबह भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएसवी तरिणी ने विश्व भ्रमण के सबसे कठिन चरण केप होर्न को पार कर लिया | इस जहाज के चालक दल में सभी महिला सदस्य हैं।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टेन डी के शर्मा ने बताया कि नौका ने शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी बिंदु केप होर्न को पार कर लिया। चालक दल ने इस उपलब्धि के प्रतीक स्वरूप नौका के ऊपर तिरंगा फहराया।

 

70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के बाबजूद चालक दल ने इस बिंदु को पार कर लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर चालक दल को बधाई देते हुए कहा, “शानदार ख़बर! कुछ घंटों पहले आईएनएसवी तरिणी के केप होर्न को पार करने से खुश हूं। उनकी उपलब्धि पर हमें गर्व है।”

बता दे सितंबर 2017 में विश्व भ्रमण पर लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुआई में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल और पी स्वाती तथा लेफ्टिनेंट एस विजया देवी, बी एश्वर्या और पायल गुप्ता विश्व भ्रमण पर निकली थी |

=>
=>
loading...